फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सीएम को बताईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय ग्रामीण पॉलीटेक्निक ताकुला में विभिन्न ट्रेडों का संचालन करने समेत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल महिला सशक्तिकरण बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में देहरादून में मुख्यमंत्री से मिला। मुख्यमंत्री ने मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल देहरादून में मुख्यमंत्री से मिला। दल ने मुख्यमंत्री के सामने राजकीय ग्रामीण पॅालीटेक्निक ताकुला में मेकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल ट्रेडों का संचालन शुरू करने, ब्लाक मुख्यालय को सड़क से जोड़ने, पीएचसी ताकुला को सीएचसी का दर्जा देने, गणानाथ मल्लिका को पर्यटन हब के रुप में विकसित करने की मांग रखी।

शिष्टमंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में सामाजिक कार्यकर्ता भूधर नारायण भाकुनी, महामंत्री दिनेश लोहनी, प्रधान नवीन चंद्र लोहनी, नवल कांडपाल आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें