फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड में जन्मतिथि सही कराने को चक्कर काट रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। आधार कार्ड में गलत हुई जन्म तिथि को सुधारने के लिए एक 80 साल का बुजुर्ग बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर के चक्कर काट रहा है लेकिन उसका काम नहीं हो पा रहा है। पीड़ित ने डीएम से गुहार लगाकर जन्म तिथि ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बहुली निवासी गोपाल राम ने बताया कि उनके आधार कार्ड में जन्म तिथि चार नवंबर 1940 दर्ज हो गई है। जबकि सही तिथि पांच फरवरी 1939 है। इसको ठीक कराने के लिए वह तीन महीने से चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जन्म तिथि सही कराने की कोशिश की लेकिन नहीं हुई। फिर कॉमन सर्विस सेंटर गए वहां भी जन्म तिथि में संशोधन नहीं किया गया। तीन महीने से वह यहां वहां के चक्कर काटते काटते दुखी हैं। उन्होंने डीएम रंजना राजगुरु से उनकी जन्म तिथि ठीक कराने की अपील की है। एसडीएम आरसी तिवारी ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है, यदि मामला उन तक पहुंचता है तो संशोधन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें