बागेश्वर। सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी अधिकारी और शिक्षक पेंशनर्स संगठन की विकास भवन में हुई बैठक में एक जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों के पेंशन पुनरीक्षण पर चर्चा की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भुगतान नहीं होने के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस मौके पर हुए ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव में हरीश चंद्र उपाध्याय ब्लाक अध्यक्ष, खीम सिंह मेहता उपाध्यक्ष, गोपा जनौटी महिला उपाध्यक्षा, ख्याली दत्त मिश्रा मंत्री, सुरेश चंद्र जोशी कोषाध्यक्ष, देवकी नंदन मिश्रा संरक्षक चुने गए। भवानी राम आगरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री बहादुर सिंह परिहार, उपाध्यक्ष भवानी राम आगरी, जिला मंत्री नारायण सिंह गड़िया, जिलाध्यक्ष केशवानंद जोशी, हरीश चंद्र उपाध्याय, जयंती देवी, नारायण दत्त, जगदीश चंद्र, मथुरा राम, प्रताप सिंह, गोपाल सिंह, बहादुर सिंह असवाल आदि थे। ब्यूरो