कपकोट। कपकोट में संचार सेवाएं दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब एक महीने से फरसाली में लगा बीएसएनएल का टावर काम नहीं कर रहा है। इससे हजारों उपभोक्ताओं के मोबाइल खिलौना बन गए हैं। क्षेत्रवासियों ने संचार सेवा सुचारु करने की मांग की है।
बीएसएनएल ने फरसाली में एक टावर लगाया है। यह टावर पिछले एक माह से तकनीकी खराबी के चलते शोपीस बन कर खड़ा है। टावर के काम नहीं करने से आसपास के एक दर्जन गांवों में संचार सेवा ठप हो गई है। वहीं एक मात्र ऑपरेटर होने की वजह से हजारों मोबाइल फोटो खींचने और गेम खेलने के काम आ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने टावर दुरुस्त कर संचार सेवा सुचारु करने की मांग की है। इधर बीएसएनएल अधिकारियों का दावा है कि मरम्मत कर जल्द ही आपूर्ति सुचारु की जाएगी।