फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमगड़ी की समस्याओं के समाधान को जनप्रतिनिधि हुए मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। सिमगड़ी में जनप्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने स्याकोट में एक नेशनलाइज्ड बैंक खोलने, जलपानी अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती, स्याकोट राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों की नियुक्ति, स्याकोट जगदंबा मंदिर का विस्तारीकरण, दिल्ली से धरमघर वाया रीमा रोडवेज बस का नियमित संचालन करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर इस बाबत एक ज्ञापन विधायक बलवंत सिंह भौर्याल को भी सौंपा गया। बैठक में देवी दत्त पाठक, चंपा देवी, राधा देवी, उदय सिंह, सुरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, पान सिंह, किशन राम, चंचल सिंह, दरबान सिंह, गुलाब सिंह आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें