फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जल्द डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन से एक्स-रे होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल बागेश्वर में अब जल्द डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन (सीआर) मशीन से एक्स-रे होने लगेंगे। इस मशीन के लिए जिला अस्पताल में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। इस मशीन से मरीजों को यह फायदा होगा कि इसमें अच्छी क्वालिटी और कम समय में एक्स-रे मिलेगा। मरीजों को निजी सेंटरों पर नहीं जाना पड़ेगा।

जिला अस्पताल बागेश्वर में लगी एक्स-रे मशीन काफी पुरानी हो गई है। जिसके कारण कई बार इसमें तकनीकी खराबी आ जाती है। इससे रोगियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब रोगियों को इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल जिला अस्पताल में डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन (सीआर) मशीन आ गई है। इसके लिए अस्पताल के एक कक्ष में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने विद्युत संयोजन के लिए विद्युत विभाग से संपर्क किया है। विद्युत ट्रांसफार्मर आ गया है। इसके लिए भुगतान भी एडवांस में कर दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डा. सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जिला अस्पताल में डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन आ गई है। इसके लिए अस्पताल में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। इस मशीन के लगने से अच्छी क्वालिटी
विज्ञापन

का और कम समय में एक्स-रे मिलेगा।

कम समय में होंगे ज्यादा एक्स-रे
बागेश्वर। डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन में एक्स-रे सामान्य एक्स-रे मशीन की अपेक्षा 60 प्रतिशत कम समय में हो जाते हैं। सीआर मशीन में मरीजों को एक्स-रे फिल्म भी मिल सकती है। इस मशीन के द्वारा मरीज का एक्स-रे होने के बाद उसकी रिपोर्ट सीधे कंप्यूटर पर दर्ज होगी। जिस प्लेेट पर एक्स-रे लिया जाएगा, उसको फिल्म पर उतारने के लिए मशीन के अंदर डाला जाएगा। जिसके बाद फिल्म प्रिंट होकर मशीन से बाहर आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें