कपकोट। तहसील प्रशासन ने बाजार में छापामारी कर पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को हिचौड़ी में छापामारी कर बिशन सिंह की दुकान से पॉलीथिन पकड़ी। दुकानदार पर 500 रुपये का जुर्माना ठोंका है। टीम में कुंदन प्रसाद, हरेंद्र भारती शामिल थे।