बागेश्वर। ग्रामीणों ने बागेश्वर-सात रतबे मोटर मार्ग को गिरेछीना-सिमीनरगोल मार्ग तक पांच किमी तक बनाने की मांग की है। उन्होंने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि बागेश्वर-सात रतबे मोटर मार्ग का निर्माण हुए दस साल हो चुके हैं। इस मार्ग को आगे गिरेछीना मार्ग के सीमीनरगोल मोटर मार्ग तक मिलाने का प्रावधान था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
मोटर मार्ग का विस्तार नहीं होने से 15 गांवों की जनता को गिरेछीना से 30 किमी की दूरी घूम कर तय करनी पड़ती है। उन्होंने बागेश्वर-सात रतबे मोटर मार्ग का गिरेछीना- सिमीनरगोल मार्ग तक विस्तार करने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर कुंवर सिंह बिष्ट, ग्राम पंचायत सात की प्रधान कमला देवी, स्यूनी की प्रधान नंदी देवी, भयेड़ी की प्रधान भगवती देवी शामिल हैं।