फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मी में सड़क, बिजली, संचार सेवाएं सुधरवा दीजिए डीएम साहब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। कर्मी में संचार सेवाएं दुरुस्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। संचार सेवा दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कर्मी में बीएसएनएल का टूजी टावर लगा हुआ है इससे कॉल करने में भी परेशानी होती है। विभाग से कई दफा गुहार लगाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बिजली आपूर्ति भी चरमराई हुई है। बारिश होते ही आपूर्ति ठप हो जाती है। कर्मी के समीप सारण नामक जगह पर दो साल पहले आया मलबा अभी नहीं हटाया गया है। हल्की बारिश होने पर सड़क बंद हो जाती है। उन्होंने डीएम से इन समस्याओं के समाधान की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र सिंह, गणेश सिंह, स्वरुप सिंह, बलवंत सिंह, भूप सिंह, सरिता देवी, नरुली देवी, देवकी देवी, चंपा, पार्वती देवी, बसंती देवी, गंगा देवी, कुंती देवी, विद्या देवी, भूपेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें