फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन बकायेदार की कुर्क की गई संपति की 25 को नीलामी करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। प्रशासन बकायेदार की 22 अप्रैल को कुर्क की गई अचल संपत्ति की नीलामी 25 जून को करेगा। इच्छुक व्यक्ति इस दिन सुबह 11 बजे मौके पर उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकता है।
विज्ञापन


बागेश्वर के नायब तहसीलदार ने बताया कि बकायेदार राजेंद्र सिंह खेतवाल निवासी ग्राम करूली पटवारी क्षेत्र तुपेड तहसील और जिला बागेश्वर की ग्राम करूली पटवारी क्षेत्र तुपेड में स्थित अचल संपत्ति संम्पत्ति खा0ख0सं0 36/37 में 0.031 हे. (एक नाली नौ मुट्ठी) 22 अप्रैल को कुर्क की गई थी। इसकी नीलामी 25 जून को होगी। इच्छुक व्यक्ति इस दिन सुबह 11 बजे मौके पर उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकता है। बोली स्वीकृति और अस्वीकृति करने का अधिकार उपजिलाधिकारी बागेश्वर को होगा। नीलामी के बारे में अधिक जानकारी किसी भी कार्य दिवस पर तहसील मुख्यालय से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें