बागेश्वर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आरसेटी में ग्राहक मिलन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में ग्राहकों ने शिकायतें और सुझाव के बारे में जानकारी दी।
मंगलवार की देर सायं आरसेटी सभागार में मुख्य प्रबंधक निर्मल कुमार ने ग्राहकों को डिजिटल योनो एप की जानकारी दी और साइबर क्राइम से अलर्ट रहने के लिए प्रेरित किया। ग्राहकों ने बैंकिंग सेवाएं सुधारने और साइबर क्राइम से बचाव के लिए भी सुझाव दिए। बैंक प्रबंधन से समस्याओं के समाधान और सुझाव पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस दौरान आरसेटी निदेशक भगवत सिंह मर्तोलिया, अनुपम गोजरा, सौरभ भट्ट, सुनील शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, दलीप सिंह खेतवाल, नवीन लाल साह, सत्य नारायण उपाध्याय आदि मौजूद थे।