फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने सीखी ऑबस्टिकल कोर्स की बारीकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैंप कमांडेंट कर्नल सिद्धार्थ चौधरी की देखरेख में कैडेटों को नाइट मार्च चार्ट, नाइट मार्च नेविगेशन और मानचित्र की ग्राउंड टू ग्राउंड ऑबस्टिकल कोर्स की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


81 यूके बटालियन एनसीसी बिलौना में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को कैडेटों को सबसे पहले परेड, पीटी और योगा कराया गया। योग में गोमुखासन, ताड़कासन, शवासन कराया गया। अल्फा, ब्रावो, चार्ली, डेल्टा, ईको कंपनियों ने नियमित तौर पर तेज चाल, धीरे चल, दायें मुड़, बायें मुड़ सैल्यूट, बाजू शस्त्र, बगलशस्त्र, हथियारों समेत विशेष गार्ड निरीक्षण कराया।

सरनबीट और बिलौना में पहले चरण में 55 और दूसरे चरण में 50 कैडेटों को फायरिंग प्रशिक्षण दिया। सायं कालीन सत्र में उन्हें चरित्र एवं व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने उन्हें आग, बाढ़, भूकंप से होने वाले नुकसान और बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें