फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ ने रोकी ट्रैकरों की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर निकला गुजरात का दल फुरकिया से लौट आया है। फुरकिया के आगे बर्फ होने की वजह से वह आगे नहीं बढ़ सका। हालांकि दल के लोगों का कहना है कि रास्ता साफ नहीं था इसलिए नहीं जा सके।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते गुजरात के ओएसिस ग्रुप की ओर से 21 सदस्यीय दल पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। यह दल खर्किया तक वाहन से पहुंचा था, जहां से आगे पैदल ट्रैक था। दल ने तकरीबन 14 किमी पैदल ट्रैक फुरकिया तक पहुंचा। फुरकिया के आगे बर्फबारी होने की वजह से रास्ते पूरी तरह बंद थे।

इस वजह से दल जीरो प्वाइंट तक नहीं पहुंच सका। दल के लोगों का कहना है कि यदि लोनिवि रास्ते साफ करता और जाने की सुविधा होती तो वे जीरो प्वाइंट तक जरूर जाते। रास्ता बंद होने से निराश होकर दल बागेश्वर लौट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें