बागेश्वर। किसान ने पुल बनाने में गई और मलबा डालने के लिए उपयोग की गई भूमि का मुआवजा दिलाने को डीएम से गुहार लगाई है।
जीवन सिंह निवासी फटगली ने डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपकर कहा कि 2017 से 2019 तक उसके खेतों की उपजाऊ भूमि का पुल बनाने के लिए उपयोग किया। 15-16 मुट्ठी भूमि पुल बनाने में तो दो नाली भूमि पर मलबा डाला गया। इसका तकरीबन 75 हजार रुपये बकाया है।
उपयोग करते समय ठेकेदार भुगतान करने की बात कहता रहा। बाद में भुगतान नहीं किया। पीड़ित ने डीएम से भुगतान दिलाने की मांग की है।