कपकोट। कपकोट प्रीमियम लीग में जय महा रुद्रा ने कपकोट एकेडमी को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया है।
मंगलवार को हुई खिताबी भिड़ंत में कपकोट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय महा रुद्रा की टीम ने 11.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम को पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिपं अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐंठानी और नपं अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने 21 हजार रुपये और उप विजेता को 11 हजार रुपये और ट्राफी दी गई। कैलाश दानू को मैन ऑफ दि मैच चुना गया। वहां हरीश कोरंगा, भूपेश ऐंठानी, नंदन गिरी आदि थे।
केके अकादमी ने जीता मुकाबला
बागेश्वर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर की जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार का मुकाबला केके अकादमी ने जीता। कपकोट क्रिकेट अकादमी ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में मात्र 80 रन बनाए।
केके अकादमी ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अजय भाकुनी को मैन आफ द मैच का खिताब दिया। वहां हरीश, प्रकाश, शुभम बिष्ट, अजय स्कोरर, मनोज मेहता, मुकेश पाठक, सुरेश सोनियाल, राम पांडे, रमेश दानू आदि थे।