बागेश्वर। सीआरसी कांडे में आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सपनों के चित्र में रोहित, अंशिका ने बाजी मारी।
सीआरपी विक्रम पिलख्वाल ने सभी प्रतिभागी स्कूलों, बच्चों को शुभकामना दी। प्राथमिक स्तर पर सपनों के चित्र में रोहित सिंह प्रथम, कविता पाठ में प्रावि घिंघारतोला, क्विज में ढूंगापाटली, फेंसी ड्रेस में ढूंगापाटली ने बाजी मारी। उच्च प्राथमिक स्तर पर सपनों के चित्र में अंशिका, निबंध में रोहित जोशी, क्विज में राजूहा ढूंगापाटली, नुक्कड़ नाटक में ढूंगापाटली प्रथम रहे। कार्यक्रम में मुरली मनोहर जोशी, संतोष दफौटी, पूरन नेगी, तारा सिंह सोरागी, मनोज तिवारी, राजेश रावत, पूरन जोशी, नीमा आर्य, कमला खेतवाल, निर्मला रावत, पुष्पा पांडे, जगदीश दफौटी आदि थे।