फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाला और कोहरे से ठिठुरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। इन दिनों पड़ रहे पाले और घने कोहरे से तापमान गिरते जा रहा है। ठंठ के सितम से ठिठुरन भी काफी बढ़ गई हैं। पाले से पेड़ और पौधे झुलसने लगे हैं। पाले से शाकभाजी पर जबरदस्त मार पड़ रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिले का तापमान अधिकतम 21 और न्यूनतम 02 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पाले के देर तक न पिघलने और घने कोहरे के सुबह नौ बजे तक नहीं छंटने से ठिठुरन बढ़ते जा रही है। लोग सुबह देर से घरों से बाहर निकल रहे हैं और शाम को जल्दी घरों में जा रहे हैं।

मोटा पाला पड़ने से सब्जियों और रबी की फसलों पर जबरदस्त मार पड़ रही है। पाले से कई गांवों में पेड़ पौंधे झुलस गए हैं। मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य ने किसानों को पाले से फसलों और शाकभाजी को बचाने के लिए खेतों की समय-समय पर सिंचाई करने और खेतों के आसपास तापमान बढ़ाने के लिए खरपतवार जलाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें