बागेश्वर। नगर क्षेत्र में सखी स्वायत्त सहकारिता संघ की मासिक बैठक में अधिक से अधिक महिलाओं को कूड़ा संग्रह अभियान से जोड़ा गया। उन्हें रोजगार मुहैया कराने की रणनीति पर विचार किया गया।
नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि सामुदायिक संगठनकर्ता डे एनयूएलएम, फेडरेशन के सदस्य आपसी तालमेल के साथ शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। कहा कि डोर टू डोर कूड़ा संग्रह से गरीब महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। बैठक में उत्तरायणी मेले के दौरान सफाई व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। वहां अधिशाषी अधिकारी राजदेव जायसी, सिटी मिशन मैनेजर उर्मिला बिष्ट आदि थे।