बागेश्वर। नेहरू युवा केंद्र बागेश्वर द्वारा राइंका हड़बाड़ में आयोजित विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर मेडल अपने नाम किए। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान विनोद गढ़िया ने किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए नेहरू युवा केंद्र द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। प्रतियोगिता के अंतर्गत हुई बालिकाओं की 100 मीटर की दौड़ में राधा प्रथम, साक्षी द्वितीय, रजनी तृतीय रही। बालक वर्ग में भुनेश पुरी प्रथम, महेंद्र परिहार द्वितीय व अमित चंद्र तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं की लंबी कूद में रजनी प्रथम, ज्योति द्वितीय व शोभा तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग में दीपक चंद्र प्रथम, भूपाल चंद्र द्वितीय व हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नेहरू युवा क्लब जाख ने हड़बाड़ को पराजित किया। जिला युवा समन्वयक पियूष कुमार ने कहा कि खेलों के आयोजन से युवाओं में देश के प्रति समर्पण, एकता व अखंडता का भाव जागृत होता है। युवा मंडल अध्यक्ष तिलक चंद्र, रमेश चंद्र ने खेल प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की। प्रतियोगिता में दान सिंह, महेश राम, मनोज कुमार, इंद्र सिंह, कैलाश सिंह, भूपाल राम निर्णायक थे। माया, ज्योति, दीपक, नारायण सिंह, उदय सिंह, कृष्णा, योगेश, प्रदीप, रोहित ने आयोजन में सहयोग किया। ब्यूरो