फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक शिविर लगाकर ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। दूरस्थ गांव भैसुड़ी में विधिक शिविर लगाकर ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, महिला अधिकार, आरटीआइ आदि की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। पैरा लीगल वॉलेंटियर ने भगवत रौतेला ने कहा कि कानून व संविधान में लोगों को कई अधिकार दिए गए हैं। जानकारी के अभाव में ग्रामीण इनका उपयोग नहीं कर पाते हैं जिस कारण वह अधिकारों से वंचित रहते हैं। शिविर में सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में शिक्षक नवीन चंद्र आर्य, नईम अहमद, रमुली देवी, हीरा सिंह मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें