बागेश्वर। नगर पालिका बागेश्वर में गत चुनावों के मुकाबले जीत का अंतर घट गया है जबकि कपकोट नगर पंचायत में जीत का अंतर बढ़ा है।
बागेश्वर नगर पालिका में गत चुनावों में कांग्रेस की विजेता प्रत्याशी गीता रावल को 1539 मत मिले थे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी निर्दलीय शमा साह को 456 मतों से पराजित किया था।
इस बार विजयी रहे निर्दलीय सुरेश खेतवाल नेअपने प्रतिद्वंदी भाजपा के कुंदन परिहार को 367 मतों से पराजित किया। जबकि कपकोट में गत चुनावों में भाजपा की चंपा देवी ने 1199 मत प्राप्त किए। उन्होंने कांग्रेस की हंसी देवी को 289 मतों से पराजित किया। जबकि इस बार कांग्रेस के गोविंद बिष्ट ने भाजपा के गिरीश जोशी को 347 मतों से पराजित किया।