सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर बेरोजगारी दूूर करें
कपकोट (बागेश्वर)। जिला उद्योग केंद्र और जन शिक्षण संस्थान की ओर से हंस फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर दिया गया।
ग्राम पंचायत कर्मी में आयोजित शिविर में ग्राम प्रधान महिपाल राम ने कहा गांवों में आधारभूत समस्याओं का अभाव हो गया है। जिस कारण ग्रामीण पलायन को मजबूर हो रहे हैं। बेरोजगार युवा प्रशिक्षण का लाभ उठाकर स्वरोजगार के जरिये पलायन पर रोक लगा सकते हैं। जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक पंकज तिवारी ने बेरोजगार युवा रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाकर चुनौतियों का सामना आसानी से कर सकते हैं। जन शिक्षण संस्थान केंद्र के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने केंद्र की विभिन्न योजनाओं में मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की योजनाओं की जानकारी दी। हंस फाउंडेशन के बीएम अवस्थी ने कहा कि बेरोजगारों के लिए यह शिविर रामबाण साबित होगा। संस्थान के नरेंद्र खेतवाल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर पारंपरिक वस्तुओं का निर्माण करके लघु व्यवसाय के रूप में अपनाकर एक सफल उद्यमी बना जा सकता है। इस मौके पर नवीन सिंह, राजेंद्र सिंह, दलीप सिंह, हरीश दानू, हंसी दानू, रेेनु, दानू और करम सिंह मौजूद थे।