बागेश्वर। जिला खेल विभाग की ओर से शुक्रवार को जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। शुभारंभ महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. बीसी तिवारी ने किया।
पहले दिन कुल छह मैच खेले गए। जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार, विवेकानंद विद्या मंदिर इंका मंडलसेरा के बीच हुए मैच में सिमार ने विवेकानंद को 2-0 से हराया। टकनार की टीम ने स्टेडियम ए को 2-0 से, कांडा की टीम ने स्टेडियम बी को 2-0 से, बदियाकोट ने देवतोली को 2-0 से, बाजीरोट ने चंतोला को 2-0 से और कांडा ने भेटा की टीम को 2-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता संचालन में मनोज राठौर, बबलू मटियानी, कमल मटियानी, ठाकुर सिंह राणा, जुनैद अहमद, कविता दफौटी का सहयोग रहा।