फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौर्याल प्रभावित क्षेत्रों में जाकर क्षति का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ायक बलवंत भौर्याल ने आपदा प्रभावित कई इलाकों का भ्रमण कर क्षति का जायजा लिया। उन्होंने बंद सड़कों को खोलने में की जा रही देरी पर सख्त नाराजी जताई। उन्होंने लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अभियंताओं को सड़कों को तेजी से खोलने के निर्देश दिए। कहा कि सड़कों को खोलने में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


विधायक बलवंत भौर्याल ने पनौरा, उत्तरौड़ा, लीली और पोलिंग गांवों का भ्रमण कर भारी बारिश से क्षतिग्रस्त रास्तों और उत्तरौड़ा में काश्तकारों के मलबे खेतों और क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को देखा। भौर्याल ने कपकोट-उत्तरौड़ा-पोलिंग सड़क, कपकोट-कर्मी और उत्तरौड़ा-लीली सड़क का निरीक्षण किया। लोनिवि और पीएमजीएसवाई को बंद सड़कों को शीघ्र खोलने व मजूदरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अभियंताओं को बंद सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने के निर्देश दिए। इस काम में जरा सी भी ढिलाई सहन नहीं होगी। विधायक ने प्रशासन को राहत और पुनर्वास कार्य समय पर करने के निर्देश दिए। वहां पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, कनिष्ट ब्लाक उप प्रमुख हरीश शाही और भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें