फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर्व को नशा मुक्त बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आदर्श कालोनी होली समिति की बैठक में 26 फरवरी से शुरू हो रहे होली पर्व को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी से आगे आने को कहा गया। वक्ताओं ने नई पीढ़ी से प्राचीन संस्कृति की मजबूती के लिए इसमें बढ़ चढ़ कर शामिल होने को कहा।
विज्ञापन


पीतांबर दत्त जोशी की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भावी पीढ़ी को होली पर्व को शांतिपूर्वक मनाने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि 26 से दो मार्च तक होने वाले इस पर्व को और बेहतर बनाने के लिए सभी को मिलजुल कर काम करना होगा। वहां गणेश दत्त कांडपाल, दामोदर जोशी, राजेंद्र उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, बलवंत कालाकोटी, सुरेश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें