बागेश्वर। राउमावि उत्तरौड़ा में कक्षा छह से 10वीं तक के बच्चों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजॉल खिलाई गई। प्रधानाचार्य डीएस कपकोटी ने बच्चों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने को कहा।
वहां विनोद सेमवाल, डीआर आर्या, कवींद्र आर्या, ओम प्रकाश, ललित पाठक, आशा कार्यकर्ता तुलसी देवी आदि थे। वहीं, राप्रावि देवतोली में एएनएम शांति रौतेला, प्रधानाध्यापक अजय उप्रेती और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गोपी डसीला ने बच्चों को कृमि निवारक दवा खिलाई।