फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में जल्दी अस्तित्व में आएगी जीआईएस सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जनपद में जीआईएस (जियोग्राफिकल इंफार्मेशन सिस्टम) शीघ्र ही गठित होगा। इस सेल की आपदा के दौरान राहत और बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। शासन से मिले निर्देशों के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने जीआईएस सेल के गठन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर जनपद आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है।

यहां पर हर साल बरसात के समय आपदाएं आती रहती हैं। जोन फाइव में होने के कारण भूकंप के लिहाज से भी जिला अतिसंवेदनशील है। इसको देखते हुए सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग को जीआईएस सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले की पूरी सूचना इस सेल में उपलब्ध रहेगी। आपदा प्रबंधन अधिकारी के मुताबिक जीआईएस सेल में जिले का नक्शा, संवेदनशील क्षेत्र, भूस्खलन वाले क्षेत्र, संवेदनशील, अति संवेदनशील गांव, पंचायत भवन, पुलिस थाना और चौकियां, पटवारी चौकी, स्कूल, अस्पताल, एक स्थान से दूसरे स्थान की दूरी, राहत व बचाव में काम आने वाले उपकरणों की संख्या सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी मौजूद रहेगी। कोई घटना होने पर संबंधित स्थल की दूरी और वहां पहुंचने में लगने वाले समय की जानकारी भी एक क्लिक पर मिल जाएगी। सेल की मॉनीटरिंग का कार्य आपदा प्रबंधन विभाग के पास रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें