बागेश्वर। इन दिनों नगर समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में बिजली की आपूर्ति नियमित नहीं होने से जहां लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं कारोबार पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। उत्तरायणी मेले की तैयारियां भी प्रभावित हो रही हैं। सरकारी कार्यालयों, बैंकों में भी कार्य प्रभावित हो रहा है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बबलू नेगी, नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, हरीश कालाकोटी समेत कई व्यापारियों और नागरिकों ने यूपीसीएल से बिजली की अनियमितता को शीघ्र दूर करने को कहा है। इधर, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि लाइनों में खराबी आने पर ही शट डाउन लिया जाता है। बाकि समय आपूर्ति सुचारू चल रही है।