बागेश्वर। लोक निर्माण विभाग वर्कचार्ज कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हो गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए आनंद सिंह टाकुली को जिला अध्यक्ष और कौस्तुभानंद तिवारी महामंत्री चुने गए।
प्रांतीय महामंत्री हरीश चंद्र गहतोड़ी और सहायक चुनाव अधिकारी खड़क सिंह बिष्ट की उपस्थिति में आयोजित अधिवेशन में आनंद सिंह टाकुली अध्यक्ष, भुवन चंद्र फुलारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कौस्तुभानंद तिवारी महामंत्री, हयात सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए।
पूर्व जिलाध्यक्ष कुंदन सिंह कोरंगा कार्यकारिणी के संरक्षक होंगे। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। अधिवेशन में जिले के सभी वर्कचार्ज कर्मचारी मौजूद रहे।