बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में चार दिवसीय खेलकूद महाकुंभ शुरू हो गया है। प्रतियोगिता में 16 न्याय पंचायतों के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में खेल महाकुंभ का उद्घाटन विधायक चंदन राम दास ने किया। 100 मीटर की रेस में रवाईखाल के भास्करानंद और बनलेख की खिला ने पहला स्थान प्राप्त किया।
अंडर 14 आयु वर्ग के 400 मीटर दौड़ में आरे न्याय पंचायत के दीपक मेहता और बालिका वर्ग में बोहाला की कविता अव्वल रहीं। 200 सौ मीटर में सुनील कुमार और गुंजन आर्या पहले स्थान पर रहे। इस दौरान जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, जिला युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार नीरज पांडे, पिंटू धपोला, प्रमोद दानू, संजय, दलीप मेहरा आदि थे।