बागेश्वर। स्व. मंगल ऐठानी और स्व. नवीन फर्स्वाण प्राइजमनी वॉलीबाल प्रतियोगिता दो अक्तूबर से राइंका देवतोली के खेल मैदान में होगी। प्रवेश शुल्क आठ सौ रुपये रखा गया है। विजेता टीम को 10 हजार नकद और ट्रॉफी, उप विजेता टीम को पांच हजार नकद और ट्राफी भेंट की जाएगी।
युवक मंगल दल भंडारीगांव के अध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया कि मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और पूर्व दर्जाधारी राजेंद्र टंगड़िया करेंगे। समापन तीन अक्तूबर को मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी करेंगे। उन्होंने इच्छुक टीमों से शीघ्र पंजीयन कराने कहा है।