फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलौना में मेन लाइन के उपर पेड़ गिरा छह घंटे बती रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बिलौना गांव में शुक्रवार सुबह बिजली की मेन लाइन पर आम का एक पेड़ गिर गया। इससे कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन समेत मालता आदि गांवों में करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे बिलौना गांव में 11 हजार केवीए की लाइन पर आम का एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया। तारों के टूटने से बिलौना, मालता गांव समेत कलक्ट्रेट, विकास भवन और पुलिस लाइन आदि क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि शाम करीब 5:15 बजे तारों की मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें