बागेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सभी से संघ की एकजुटता के लिए कड़ी मशक्कत करने को कहा गया। बागनाथ मंदिर परिसर में संघ के जिलाध्यक्ष सीपी मिश्रा की अध्यक्षता और जिला मंत्री गोपाल मेहता के संचालन में हुई बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
इसके लिए मुकुल भाकुनी को प्रवक्ता, दया कुमल्टा मीडिया प्रभारी, दीप पांडे वरिष्ठ सलाहकार, पंकज माजिला सहायक सलाहकार, राजीव जोशी विधि सलाहकार, कुंदन सहायक सलाहकार, अतुल लोहनी प्रचार मंत्री, ललित रौथाण सह प्रचार मंत्री, दीप गढ़िया को कार्यालय मंत्री चुना गया। संजय जनौटी, भरत सिंह को कार्यकारिणी के लिए विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में तय किया गया कि लंबित समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से मिलेगा, जबकि प्रदेश कार्यकारिणी को समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। वहां ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल पंत, अंजू दिगारी, राधिका पाटक और मंगल बिष्ट आदि थे।