बागेश्वर। राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनावों के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। परिषद ने पंकज सिंह मनराल को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
बुधवार को सर्वसम्मति से प्रत्याशी की घोषणा की गई। प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए नगर मंत्री अंकित ऐठानी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सहित सभी आनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ता घोषित प्रत्याशी की विजय के लिए प्रयास करेंगे। प्रदेश सहमंत्री आदर्श कठायत का कहना है कि पिछले 10 वर्षों में आठ बार अध्यक्ष पद पर परिषद के प्रत्याशी की जीत हुई है। इस वर्ष भी सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रत्याशी को विजयी बनाया जाएगा।