फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौर्याल ने वीडीओ के गांवों में न रहने की शिकायत को लिया गंभीरता से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने मंतोली, नाघरमाजिला, महोली, पचार, घोताड़ी और किड़ई गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में नहीं रहने संबंधी लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम से मामले की शीघ्र जांच करने को कहा।
विज्ञापन

विधायक भौर्याल ने ग्रामीणों से स्वत: रोजगार हाथ में लेकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने को कहा। उन्होंने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारियां दी। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक से राजूहा मंतोली के समीप के गधेरे में जिला पंचायत की ओर से अधूरे छोड़े गए पैदल पुल को शीघ्र पूरा कराने के लिए कार्रवाई करने और राजकीय महाविद्यालय कांडा की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने, क्षेत्र की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। भ्रमण में उनके साथ भाजपा कांडा कमस्यार मंडल के अध्यक्ष भगवान भंडारी, दुग नाकुरी के अध्यक्ष योगेश हरड़िया, सुंदर सिंह गढ़िया, हीरा कमस्याल, धन सिंह भौर्याल, कुंदन रैखोला, गणेश भौर्याल, विक्रम नगरकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें