बागेश्वर में क्रास कंट्री रेस के विजेताओं को पुरस्कृत करती एसडीएम रिंकू बिष्ट।
- फोटो : amar ujala
गांधी जयंती के अवसर पर खेल विभाग द्वारा चार ग्रुपों में क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की गई। जिला पंचायत गेट से आरे बाइपास पुल तक दौड़ हुई। क्रॉस कंट्री में कुल 150 धावकों ने प्रतिभाग किया। दौड़ का उद्घाटन एसडीएम रिंकू बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया। 14 वर्षीय बालक वर्ग में युवराज सिंह प्रथम, गौरव सिंह द्वितीय, विवेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
16 वर्षीय बालक वर्ग में नीरज सिंह, मोहन पुरी, सूरज सिंह क्रमश: पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। ओपन पुरुष वर्ग में मनोज सिंह, सुनील कुमार, पंकज भट्ट, ओपन महिला वर्ग में विशाखा शाह, मनीषा बघरी, उमा कोरंगा अव्वल रहे। सभी विजेताओं को एसडीएम रिंकू बिष्ट और जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर एड. गोविंद सिंह भण्डारी, दलीप सिंह खेतवाल, भगवत सिंह बिष्ट, जयंत सिंह भाकुनी, जगदीश जोशी आदि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में जुबैद अहमद उपक्रीड़ा अधिकारी, कविता, किरन नेगी, संजय खेतवाल, चंदन कोरंगा, प्रमोद दानू शामिल थे।