फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए बागेश्वर के 15 खिलाड़ी चयनित

Tue, 11 Apr 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
अपने बच्चों के स्कूल में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करती मॉम्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, पिथौरागढ़ में छठी, नवीं कक्षा में प्रवेश के लिए बागेश्वर जिला खेल विभाग की ओर से छात्रों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। एथलेटिक्स, हॉकी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया।  
विज्ञापन


 पीजी कॉलेज के मैदान में आयोजित ट्रायल के एथलेक्टिस के लिए 11 प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें से पवन बड़सीला, जीवन सिंह सुनौला, भूपेंद्र सिंह टाकुली का चयन हुआ। हॉकी में 10 प्रतिभागियों में से भाष्कर सिंह कोरंगा, गौरव मेहरा, ललित खड़ायत, हेमंत कोरंगा चुने गए।

बॉक्सिंग में तीन प्रतिभागियों में से हेमंत गड़िया, राहुल नेगी, बैडमिंटन में आठ प्रतिभागियों में से आशीष खेतवाल, गौरव खेतवाल, करन खेतवाल का चयन हुआ। क्रिकेट के ट्रायल में सर्वाधिक 20 प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें से हर्षित जोशी, राहुल देव कुमार, प्रांजल पंत चुने गए।
विज्ञापन


चयन स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रशिक्षक विनय सैनी, ललित कुंवर, अरुण बंग्याल, तरुण नेगी, सुरेश बोटियाल ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का फाइनल चयन का ट्रायल देहरादून में मई में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें