फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों में निर्माण और सुधारीकरण की जांच हो

Mon, 17 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
जिलाधिकारी से दानपुर क्षेत्र की सड़कों में मानकों की अनदेखी की शिकायत करते पूर्व विधायक उम्मेद सिंह माजिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कपकोट के दानपुर क्षेत्र में हो रहे सड़कों के निर्माण और सुधारीकरण के कार्यों में मानकों की अनदेखी के आरोप लगने लगे हैं। पूर्व विधायक उम्मेद सिंह माजिला ने जिला प्रशासन से सभी मोटर मार्गों की उच्चस्तरीय विधिक जांच की मांग की है। पूर्व विधायक ने 15 दिन के भीतर सड़कों की जांच शुरू न होने पर जनता को साथ लेकर आंदोलन छेड़ने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में पूर्व विधायक उम्मेद सिंह माजिला ने आरोप लगाया कि तल्ला, मल्ला व विचल्ला दानपुर में लोनिवि, पीएमजीएसवाई और एडीबी द्वारा कराया जा रहा सड़कों के निर्माण व सुधारीकरण का कार्य पूरी तरह से मानकों के विपरीत है। उन्होंने रिठकुला-गोगिना, खड़लेख- भनार घटबगड़, धरमघर-चुचेर, लीती बाजार से लीती गांव, लीती -रिठकुला, मल्ला दानपुर में बदियाकोट-किलपारा, कपकोट-कर्मी सड़क, सौंग, लोहारखेत सहित सभी सड़कों की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग उठाई। डीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में रमेश कृषक, मनोज कुमार, दीपक, कैलाश कुमार, बलवंत कुमार आदि थे। डीएम ने पूर्व विधायक को सड़कों की तुरंत जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें