बागेश्वर। माजिया खेत और ज्वालादेवी के क्षेत्रवासियों ने वार्ड में बिजली के पोल लगाने की मांग की है। इस बाबत उन्होंने बिजली घर में प्रदर्शन भी किया और ईई को ज्ञापन भी सौंपा।
सभासद नीमा दफौटी के नेतृत्व में ज्वालादेवी वार्ड के दर्जनों लोग बिजली घर पहुंचे। यहां उन्होंने ईई भास्करानंद पांडे को ज्ञापन सौंप कर कहा कि माजियाखेत, ज्वालादेवी में बिजली के पोल नहीं है। इस वजह से इस इलाके के घरों में रेशम फार्म में लगे पोलों से कनेक्शन दिया गया है। गर्मी में लोड बढ़ने पर तार फटने, टूटने पर बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। फिर कनेक्शन के लिए तार में खर्चा काफी बढ़ता है।
उन्होंने इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र में ही बिजली के पोल लगाने की मांग की है। इस बाबत उन्होंने बिजली घर में प्रदर्शन भी किया। वहां उमा जोशी, किशोर जोशी, दीपा दानू, गीता देवी, हंसी देवी, ममता दानू, पार्वती टंगड़िया, गोकुल चंद्र, धन सिंह आदि थे।