फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में पोकलेंड मशीनों से खनन न होने दें

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर के लोगों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट सरयू में पोकलैंड के जरिए किसी प्रकार का खनन न होने देने की मांग की। कहा कि बेतरतीब खनन से नदी का जल स्तर काफी नीचे चला जा रहा है जिससे खास तौर पर केदारेशर मैदान की सुरक्षा को खतरा हो रहा है।
विज्ञापन


कहा कि सरयू, सौधारा और सरमूल का धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकास होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सरयू में कूड़ा न डालने, उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत सरयू के किनारे निर्माण न करवाए जाने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, राजेंद्र कपकोटी, हरीश कपकोटी, नवीन, उमेश, दीपक बिष्ट, देवेंद्र टाकुली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें