फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर ने बुलंद की गरीबों, दलितों की आवाज 

Thu, 06 Dec 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में डाँ अंबेडकर की मूर्ति में माल्यार्पण करते शिक्षकगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर यहां विभिन्न संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने विषम परिस्थितियों में भी गरीबों, दलितों की आवाज बुलंद कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने का भगीरथ प्रयास किया था। 
विज्ञापन


अनुसूचित जाति, जन जाति शिक्षक एसोसिएशन ने जिला पंचायत परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। वहां बामसेफ जिलाध्यक्ष जेके टम्टा, मंडलीय महामंत्री संजय टम्टा, हरीश आगरी, जगदीश टम्टा, विनोद प्रकाश, एनके टम्टा, पुष्पा टम्टा, गिरीश चंद्र, विवेकानंद टम्टा, संजय टम्टा, राजेश आगरी, अनिल कुमार आदि थे।

इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी जिले के 10 विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। वहां सौरभ जोशी, नरेंद्र जोशी, प्रमोद मिश्रा, कृष्णा शाही, कृष्णा फर्स्वाण, अंकित ऐठानी, राजेंद्र दानू, रोहित भारती, मनीष, प्रदीप तिवारी आदि थे।
विज्ञापन


महर्षि विद्या मंदिर बिलौना में श्रद्धांजलि देने वालों में प्रधानाचार्य रेखा धामी, दीपा गोस्वामी, नरेंद्र माजिला, सोनिया परिहार, शीला भाकुनी आदि थे। 

उधर गरुड़ में भारतीय दलित साहित्य अकादमी ने भी डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता भैरवनाथ टम्टा, संचालन प्रकाश आर्य ने किया। वहां ललिता देवी, दीवान आर्य, तारा प्रसाद, पप्पू लाल, कुंदन राम, बाली राम, प्रकाश तिवारी आदि थे।  

आंबेडकर के मिशन को पूरी करेगी बसपा
डॉ. भीमराव आंबेडकर के अधूरे मिशन को पूरा करने का बसपा ने संकल्प लिया है। यहां आयोजित बैठक में डॉ. आंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने समाज सुधार के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करते हुए समाज में दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाया। करोड़ों लोगों को गुलामी से निजात दिलाई।

बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष किशन लाल विश्वकर्मा, संचालन नगर अध्यक्ष भाष्कर टम्टा ने किया। बैठक में प्रेम राम टम्टा, सुरेश राम, चंचल राम, जगदीश धौनी, निशा देवी, शहाना बेगम, फरहाना, गीता, मंजू, कमल किशोर, आफरीन, सिमरन, मोहन राम, दीपिका आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें