फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक मार्ग में सड़क पर पलटी कार, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। सोमवार को सुबह ब्लाक मार्ग पर तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित कार सड़क पर पलट गई। घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


कार संख्या यूके 02- ए 0953 ब्लाक सभागार से कठायतबाड़ा की तरफ आ रही थी। केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक मनोज रावत की इस कार को द्वारसों आरे निवासी प्रताप सिंह चला रहे थे। बताया कि शिक्षक मनोज ने बच्चों को स्कूल छोड़ने के उपरांत कार को गैराज में खड़ी करने के लिए प्रताप सिंह को दी थी। गैराज में खड़ी करने जाते वक्त सिंचाई विभाग आवास के पास तीव्र मोड़ पर कार पहले दीवार से टकराई फिर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। घायल चालक प्रताप सिंह के सिर तथा चेहरे पर चोट आई है। डाक्टरों ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें