बागेश्वर। तंग गलियों में बसा बागेश्वर शहर खतरे के मुहाने पर खड़ा है। जहां आग बुझाने के खास इंतजाम होने थे वहां पहले से बने हाईड्रेंट ही खराब चल रहे हैं। ऐसे में अग्निकांड जैसी आपदा से निबटने के लिए प्रशासन के पास कोई ठोस इंतजाम नहीं हैं।
शहर के कत्यूर बाजार, दुग बाजार, नुमाइशखेत की तरफ तंग गलियों में यदि आग लगने की घटनाएं होतीं हैं तो फायर ब्रिगेड, प्रशासन के पास आग बुझाने के कोई उपाय नहीं हैं। इन गलियों में फायर ब्रिगेड का वाहन भी नहीं घुस सकता है। गत दिवस फायर ब्रिगेड द्वारा शहर के निरीक्षण के दौरान यह खुलासा हुआ कि जल संस्थान के चार में से दो हाईड्रेंट ही कार्य कर रहे हैं।
जल संस्थान की शरण में फायर कर्मी
बागेश्वर। शहर में चार में से खराब पड़े दो हाईड्रेंट को ठीक किए जाने को लेकर फायर ब्रिगेड ने जल संस्थान से मदद मांगी है।
गत दिवस निरीक्षण में पता चला कि शहर के चार में से दो हाईड्रेंट ही कार्य कर रहे हैं। कत्यूर बाजार वाले हिस्से में दिक्कत है। आग की घटना से निबटने के लिए जागरूकता अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं। नदीगांव का फायर प्वॉइंट भी ठीक है।
- गणेश चंद्र, फायर सर्विस अधिकारी