फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ेदान में तबदील हुआ कांडा पड़ाव का शौचालय

Sat, 03 Nov 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
विज्ञापन
कांडा में बंद पड़ा शौचालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला की निधि से कांडा पड़ाव में लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया शौचालय कूडे़दान में तबदील हो गया है। जर्जर हालत में पहुंचे शौचालय की सफाई नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों और लोगों ने प्रशासन से शौचालय की सफाई कराकर उसे जल्द चालू करवाने की मांग की है। 
विज्ञापन


शौचालय से बाजार में आने वालों को खासी सुविधा हो रही थी। कुछ समय बाद कुछ लोगों ने शौचालय में कूड़ा डालना शुरू कर दिया। शौचालय की सफाई न होने से उसे अब कभाड़खाना बना दिया है। बाजार के एकमात्र शौचालय के बंद होने से स्थानीय और बाहर से आने वालों को कई दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से शौचालय की शीघ्र सफाई करवाकर उसे चालू करवाने की मांग की है।

मांग करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधानों में सुंदर गढ़िया, बंशीधर कांडपाल, हीरा कर्म्याल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आलम मेहरा, आलम मेहरा, महेश पंत और प्रकाश पंत आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें