बागेश्वर। निकटवर्ती ग्राम काकड़ा में आग से घास के पांच ढेर खाक हो गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया और आग को घरों की ओर फैलने से रोका।
खोली ग्राम पंचायत के काकड़ा तोक में शुक्रवार शाम कुछ बच्चे खेतों में आतिशबाजी कर रहे थे। बताया कि खेल-खेल में उनसे आग की चिंगारी पास ही घास के लूटों तक पहुंच गई। आग की चिंगारी से संतोष राम पुत्र जैत राम के घास के पांच लूटे जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों ने खुद ही पानी डालकर आग पर काबू पाया। पूर्व प्रधान लछम राम सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।