फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल के बगैर विकास सपना ही अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण की मांग को लेकर यहां चल रहा क्रमिक अनशन सोमवार को भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने कहा कि रेल के बगैर जिले के विकास की कल्पना ही अधूरी है। मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मांग को लेकर संरक्षक एडवोकेट गोविंद भंडारी के नेतृत्व में नौ अक्तूबर को आदोलनकारियों का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय रेल मंत्री पीयुष गोयल से मिलने दिल्ली जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को सुरेंद्र सिंह पिल्खवाल और प्रकाश राम क्रमिक अनशन पर बैठे। संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी की अध्यक्षता में आयोजित सभा का संचालन महासचिव खड़क राम आर्य ने किया। इस मौके पर गोविंद भंडारी, डीआर आर्य, लक्ष्मण परिहार, आनंद तिवारी, पार्वती, सरस्वती गैलाकोटी, मालती पांडे, डॉ. दिनेश लोहनी, हीरा बल्लभ भट्ट, भानु तिवारी और धीरज चौबे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें