फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइंका भेटा में शिक्षक न होने से 157 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के सुदूरवर्ती राइंका भेटा में महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ताओं और एलटी के शिक्षकों के कई पद खाली हैं। शिक्षक न होने से पंजीकृत 157 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही उनका भविष्य अधर में है। अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन कर सीईओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शिक्षकों की जल्द तैनाती न होने पर 10 सितंबर को धरना, प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


राइंका भेटा के अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों ने सीईओ को दिए ज्ञापन में कहा है कि विद्यालय में प्रधानाचार्य, अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता, प्रयोगशाला सहायक, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी जबकि एलटी में हिंदी, व्यायाम के ही शिक्षक हैं। इंटर में अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, भूगोल, संस्कृत, हिंदी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित विषय के प्रवक्ता जबकि एलटी में अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और कला विषय के शिक्षक नहीं हैं।

विद्यालय में लिपिक का पद भी लंबे समय से खाली है। कहा कि शिक्षक नहीं होने के कारण छात्रसंख्या भी घटते जा रही है। उन्होंने शिक्षकों की शीघ्र तैनाती न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। वहां ऐसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष घनानंद जोशी, पीटीए अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एसएमसी अध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य सुनीता देवी, ग्राम प्रधानों में माधवी देवी, कंचना देवी, मीना देवी, सोहन सिंह, सुजान सिंह, मदन सिंह, राजन सिंह, किशन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें