फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दवा के कैसे होगा होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा की इकाईयों में तीन माह से दवा नहीं हैं। डीएम की छापेमारी में जिला अस्पताल में दवाएं गायब मिलने का मामला प्रकाश में आया है। इससे मरीजों को इन पद्धतियों से पूरा इलाज नहीं मिल पा रहा है। डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तीन दिन के भीतर सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को डीएम रंजना राजगुरु को जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक इकाईयों में अधिकांश दवाएं नहीं मिली। इनमें से कुछ जरूरी दवाएं भी थी। पता चला कि पिछले तीन माह से इकाईयों में दवा का टोटा है। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही सवाल भी उठाया कि ऐसे में कैसे होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक इलाज होगा। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को तीन दिन के भीतर सभी दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ एसएस पांगती भी थे।

15 दिन में चालू करें जन औषधि केंद्र
बागेश्वर में नव निर्मित जन औषधि केंद्र अभी सुचारु नहीं हो पाया है। इससे रोगियों को केंद्र की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। डीएम ने छापेमारी के बीच चिकित्सा अधिकारी और रेडक्रॉस संस्था को 15 दिन के भीतर जन औषधि केंद्र खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में मिली अव्यवस्थाएं
अस्पताल में दवाओं की कमी
कुछ कमरों में जाले लगे हुए मिले
मरीजों के बेड और चादर गंदी मिली
बल्ब, प्रकाश व्यवस्था दुुरुस्त नहीं
सिटिजन चार्टर में पूरा ब्योरा नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें