बागेश्वर। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को पीपीपी मोड पर देेने का विरोध शुरू हो गया है। अभिभावकों ने विद्यालय को पीपीपी मोड पर न देने की मांग की है। अभिभावकों ने प्रदर्शन के साथ सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने विद्यालय की बदहाली दूर न होने पर आंदोलन चलाने की चेतावनी भी दी है।
नवोदय विद्यालय बहुली के अभिभावकों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कहा कि पीपीपी मोड के बेहतर नतीजे सामने नहीं आए हैं। पीपीपी मोड से विद्यालय के हालात सुधरने पर शंका जताई। उन्होंने इस फैसले को वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही विद्यालय में शिक्षकों की कमी, पेयजल और बिजली की समस्या, सुरक्षा दीवार आदि समस्याएं उठाई।
वह डीएम से मिले और सीएम को ज्ञापन भेेजकर निराकरण की मांग की। इस दौरान डीएम ने प्रधानाचार्य को जल्द रिक्तियों की विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में जल्द सुरक्षा दीवार बनवाने का भरोसा भी दिया। वहां ललित मोहन, हेमा, गीता देवी, तुलसी देवी, उषा जोशी, हंसी देवी, जानकी देवी, मान सिंह, गोपाल साह आदि थे।