फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट की लुंजपुंज संचार सुविधा से लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल की मोबाइल फोन सेवा बुरी तरह चरमराई हुई है। लोगों की मोबाइल फोनों पर बात नहीं हो पा रही है। नेट के अधिकतर कट रहने से कार्यालयों और बैंकों के काम भी कई बार प्रभावित हो रहे हैं। गुस्साए उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के अभियंताओं को व्यवस्था पटरी पर लाने को कहा है। संचार सेवा जल्द ढर्रे पर नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सिगनल के यह हाल है कि फोन पर बात करते-करते ही कॉल कट जाती है। व्यापारियों ने बताया कि संचार सेवा के ठीक से काम न करने पर नेट भी बुरी तरह प्रभावित है। नेट नहीं चलने के कारण कार्यालयों, बैंकों का काम भी प्रभावित हो रहा है। तहसील कार्यालय से लोगों को खतौनी की नकल, आय-जाति और अन्य प्रमाण पत्र निकालने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एक ही काम के लिए लोगों को कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहां व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सचिव प्रकाश जोशी, अध्यक्ष कपकोट तारा कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल और सामाजिक कार्यकर्ता हरिओम ऐठानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें